सोनीपत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का BJP पर हमला, मोदी-योगी सरकार से पूछे तीखे सवाल

सोनीपत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का BJP पर हमला, मोदी-योगी सरकार से पूछे तीखे सवाल

सोनीपत: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद  ने हरियाणा  के सोनीपत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने गौ संरक्षण, ‘विकसित भारत’ और माघ मेले से जुड़े विवादों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

शंकराचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने मूल वादों, खासकर गौ संरक्षण के मुद्दे से भटक गई है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट मांग करते हुए कहा कि गौ माता को ‘पशु’ की श्रेणी से बाहर निकालकर उसे ‘भारत माता’ का दर्जा दिया जाना चाहिए।

गौ संरक्षण पर सरकार को घेरा

शंकराचार्य ने कहा कि यह विषय बेहद गंभीर है, लेकिन इस पर न तो Narendra Modi और न ही Yogi Adityanath चर्चा करने को तैयार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान करते समय इस बात पर जरूर विचार करें कि उनका वोट कहीं गौ हत्या के समर्थन में तो नहीं जा रहा।इसके साथ ही उन्होंने गौ रक्षा के नाम पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग उठाई।

BJP पर लगाए आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेताओं के पास गौ माता से जुड़े सवालों के जवाब नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बीजेपी कार्यालयों के सामने जाने से रोका जाता है, ताकि वे सीधे सवाल न पूछ सकें।

विकसित भारत’ पर सवाल

प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ विजन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास की दिशा पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उनके अनुसार, अगर विकास का मतलब केवल पश्चिमी देशों की नकल करना है, तो यह सही रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तविक विकास वही होगा, जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपराएं सुरक्षित रहें।

योगी सरकार पर भी निशाना

माघ मेले के दौरान शाही स्नान से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी धार्मिक परंपराओं का पालन किया, फिर भी विवाद खड़ा किया गया।शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि जब सरकार के पास जवाब नहीं होते, तो वह सवाल उठाने वालों को ही निशाना बनाती