स्पेन में अवैध घुसपैठ से हड़कंप

स्पेन में अवैध घुसपैठ से हड़कंप

स्पेन में अवैध घुसपैठ से हड़कंप: 60 हजार प्रवासी पहुंचे सियूटा, 34 की मौत; PM बोले- संप्रभुता पर हमला

The Jagran News | अंतरराष्ट्रीय

स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र सियूटा (Ceuta) में मोरक्को से बड़े पैमाने पर हुई अवैध घुसपैठ ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में करीब 60 हजार प्रवासी सीमा पार कर सियूटा पहुंच गए। बताया जा रहा है कि यह संख्या शहर की कुल आबादी के लगभग 70 प्रतिशत के बराबर है, जिससे स्थानीय प्रशासन पर भारी दबाव बन गया है।

इस बीच, मोरक्को से स्पेन में प्रवेश की कोशिश के दौरान कम से कम 34 प्रवासियों की मौत हो गई। सियूटा के प्रशासनिक प्रमुख जुआन जीसस विवास ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि शहर अभूतपूर्व और बेहद भयावह स्थिति का सामना कर रहा है।

स्पेन के प्रधानमंत्री Pedro Sánchez ने इस घटना को स्पेन की सीमा पर हमला और देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि सीमा पर अवैध प्रवेश रोकने और लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए समुद्र तट के बैरियर के पास तैरने वाले बॉय (Buoys) लगाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने मानव तस्करों को इस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में युवाओं को झूठे सपने दिखाकर खतरनाक रास्तों पर भेजते हैं, जिसके कारण अनेक लोगों की जान चली जाती है।

गुरुवार से शुरू हुआ सीमा संकट शुक्रवार को भी जारी रहा। सीमा के मोरक्को वाले हिस्से में सुरक्षाबलों और प्रवासियों के बीच हिंसक झड़पों की भी खबरें सामने आईं। वहीं, बड़ी संख्या में प्रवासी भूमध्य सागर के रास्ते तैरकर स्पेन की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास करते रहे।