झारखण्ड विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव करेंगे हज़ारों छात्र

झारखण्ड विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव करेंगे हज़ारों छात्र

The Jagran News: JPSC-JSSC आंदोलन के 14वें दिन वार्ता, छात्रों ने सौंपा मांग पत्र, सीएम लेंगे फाइनल फैसला

​छात्र आंदोलन के 14वें दिन आखिरकार सरकार और छात्रों के बीच सकारात्मक बातचीत शुरू हुई है। सीएम हेमंत सोरेन ने पहल करते हुए कहा है कि समाधान व्यापक हो, इसके लिए सभी जिलों के छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे।

​शुक्रवार शाम स्टेट गेस्ट हाउस में 4 मंत्रियों (सुदिव्य कुमार सोनू, संजय यादव, दीपिका पांडेय और चमरा लिंडा) की 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ करीब दो घंटे बैठक हुई। छात्रों ने अपना 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा है, जिसमें वे CBI जांच और परीक्षा रद्द करने जैसी 3 मांगों को तत्काल पूरा करने पर अड़े हैं। मंत्रियों ने आश्वासन दिया है कि यह मांग पत्र सीएम के सामने रखा जाएगा और अंतिम फैसला वही लेंगे।

​विधानसभा घेराव की चेतावनी

कोई लिखित आश्वासन न मिलने के कारण छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। छात्रों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 9 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 50 हजार से ज्यादा छात्र विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव करेंगे।