BPSC शिक्षक भर्ती-2026: बिहार में 32,388 पदों पर बंपर वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

BPSC शिक्षक भर्ती-2026: बिहार में 32,388 पदों पर बंपर वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

BPSC शिक्षक भर्ती-2026: बिहार में 32,388 पदों पर बंपर वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

पटना: अध्यापन के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश भर के युवाओं के लिए बिहार से एक बहुत बड़ी और बेहतरीन खुशखबरी आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के तहत 32,388 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके लिए 25 सितंबर 2026 से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 15/2026 के अनुसार, इस बंपर बहाली के तहत राज्य के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्तियों का वर्गीकरण इस प्रकार है:

  • कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक) के लिए 3,847 पद

  • कक्षा 6 से 8 (मध्य) के लिए 8,563 पद

  • कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक) के लिए 3,877 पद

  • कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक) के लिए 16,101 पद निर्धारित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा: अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भिन्न हैं। प्राथमिक के लिए 12वीं के साथ शिक्षक प्रशिक्षण डिप्लोमा/डिग्री और CTET/BTET पेपर-1 अनिवार्य है। वहीं मध्य व माध्यमिक के लिए स्नातक के साथ बीएड/विशेष प्रशिक्षण और TET/STET अनिवार्य रखा गया है। प्राथमिक के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अन्य पदों के लिए 21 वर्ष है। पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन शुल्क और तरीका: सामान्य व अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क महज ₹100 निर्धारित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.bpsc.bih.gov.in) पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा करें। अभ्यर्थियों का चयन वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा