द जागरण न्यूज़ (The Jagran News): अमेरिका में एक बार फिर 'ट्रम्प इफ़ेक्ट' का खौफनाक असर देखने को मिल रहा है! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की वीज़ा और इमिग्रेशन नीतियों पर सख्ती के कारण हजारों भारतीयों के अमेरिकी सपने पल भर में टूटते नजर आ रहे हैं।
दिग्गज टेक कंपनी आईबीएम (IBM) ने एक बेहद कड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी सबसे बड़ी यूनिट 'आईबीएम कंसल्टिंग' में लगभग डेढ़ लाख H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप को पूरी तरह से बंद करने का सनसनीखेज ऐलान कर दिया है। इस झटके से करीब 40 हजार भारतीय प्रोफेशनल्स पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।
इंटरनल डाक्यूमेंट्स के अनुसार, कर्मचारियों के सामने अब केवल दो ही खौफनाक विकल्प बचे हैं: या तो वे अमेरिका छोड़कर किसी अन्य देश में स्थित आईबीएम ऑफिस में ट्रांसफर लें, या फिर इसी साल के अंत तक अपनी नौकरी छोड़ दें।
इस भूचाल के पीछे ट्रम्प के 'यसमैन' और इमिग्रेशन नीति के प्रमुख रणनीतिकार स्टीफन मिलर की अहम भूमिका है, जो H-1B वीजा के घोर विरोधी रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मिलर ने रिपब्लिकन पार्टी शासित 20 राज्यों को H-1B वीजा पर तुरंत शिकंजा कसने के सख्त आदेश दिए हैं। दरअसल, ट्रम्प के 'मागा' (MAGA) प्लान के तहत कंपनियों पर अमेरिकी (स्थानीय) लोगों को ही रोजगार देने का भारी दबाव बनाया जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब भारतीय प्रोफेशनल्स को मजबूरन कनाडा या यूरोपीय देशों का रुख करना पड़ सकता है।