ट्रम्प खौफ में! ईरान के खौफनाक हमलों के डर से ब्रिटेन से हटाए सैन्य विमान

ट्रम्प खौफ में! ईरान के खौफनाक हमलों के डर से ब्रिटेन से हटाए सैन्य विमान

ट्रम्प खौफ में! ईरान के खौफनाक हमलों के डर से ब्रिटेन से हटाए सैन्य विमान

ईरान के घातक हमलों की दहशत ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को भी बैकफुट पर धकेल दिया है। तेहरान से करीब 4,360 किमी दूर ब्रिटेन में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरानी हमले की भयंकर आशंका जताई गई है। इस मंडराते खौफ के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन के आरएएफ मिल्डेनहॉल (RAF Mildenhall) एयरबेस से अपने 10 'केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर' विमान हटा लिए हैं। इन अहम विमानों को आनन-फानन में जर्मनी, स्पेन और स्कॉटलैंड भेज दिया गया है।

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से यह 9वां ऐसा बेस है, जहां से अमेरिका को दहशत के साये में अपने विमान या सैनिक हटाने पड़े हैं। खाड़ी के 7 बेस से भी अमेरिका सैनिक और विमान हटा चुका है या उनकी तैनाती घटा चुका है। खतरे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका ने ब्रिटेन के दो सैन्य अड्डों, मिल्डेनहॉल और लेकनहीथ पर सुरक्षा अलर्ट को 'एफपीकॉन चार्ली' (FPCON Charlie) स्तर तक बढ़ा दिया है, जो अमेरिकी सेना की सुरक्षा व्यवस्था में खतरे का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है।

रक्षा मंत्री पर महाभियोग का साया युद्ध के मोर्चे के साथ-साथ ट्रम्प सरकार घरेलू मोर्चे पर भी घिरी हुई है। ईरान, यमन और वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई के दौरान अधिकारों के भारी दुरुपयोग के आरोप में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ उनकी ही पार्टी के सांसदों ने महाभियोग (Impeachment) प्रस्ताव पेश कर दिया है। वहीं, ईरान ने अमेरिका के सामने युद्ध खत्म करने के लिए 7 सख्त शर्तें रख दी हैं।