राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप, अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए National Commission for Women ने दिल्ली पुलिस से सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
आयोग के अनुसार, मामले में यौन हिंसा, जातीय उत्पीड़न और कथित धार्मिक दबाव जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। आयोग ने कहा कि इस तरह के मामलों की जांच संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर युवती से संपर्क किया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच उसके साथ लगातार उत्पीड़न किया गया। 14 मई को उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
अब तक इस मामले में छह आरोपियों में से चार को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है, जिनमें अपहरण, दुष्कर्म, धमकी, अवैध बंधक बनाना और आपराधिक साजिश जैसी धाराएं शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है, ताकि घटनाक्रम की विस्तृत