युवती से सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण और जबरन निकाह का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण और जबरन निकाह का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, कथित धर्मांतरण और जबरन निकाह का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सीतापुर जिले की रहने वाली किरन रावत नौकरी दिलाने के बहाने 26 मार्च को युवती को इटौंजा स्थित एक होटल लेकर गई थी। वहां युवती को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और वीडियो भी बनाया गया।

शिकायत के मुताबिक, बाद में युवती को अमरोहा ले जाकर उसका जबरन धर्मांतरण कराया गया और आरोपी अकरम ने उससे निकाह कर लिया। पीड़िता ने किसी तरह परिजनों से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अकरम अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र का रहने वाला है और वेल्डिंग का काम करता है। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।