अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले 2 लाख भारतीय वोटर्स गायब !!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले 2 लाख भारतीय वोटर्स गायब !!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले 2 लाख भारतीय वोटर्स के नाम कटे, मिकेनिक और अश्वेत भी निशाने पर!

वॉशिंगटन/न्यूयॉर्क (The Jagran News):

अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले अहम मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले मतदाता सूची को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वोटर लिस्ट जांच मुहिम के चलते लगभग 2 लाख भारतवंशी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। आरोप है कि कई सर्वे में ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी की हार की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। अमेरिका में रह रहे करीब 21 लाख भारतीय मतदाताओं में से यह बड़ी छंटनी सीधे तौर पर चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है।

परंपरागत रूप से भारतीय मूल के मतदाता डेमोक्रेटिक पार्टी के मजबूत समर्थक माने जाते हैं। साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भी लगभग 65% भारतीयों ने डेमोक्रेट प्रत्याशी कमला हैरिस के पक्ष में मतदान किया था। इसी वोटिंग ट्रेंड को देखते हुए रिपब्लिकन पार्टी के शासन वाले 26 राज्यों में भारतवंशियों, हिस्पैनिक और अश्वेत वोटर्स के नाम बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। मिडटर्म चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की सभी 435 और सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर करीब 16 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

सॉफ्टवेयर अपडेट और नोटिस का खौफ:

जांच के नाम पर वोटर लिस्ट का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया गया, जिससे तकनीकी खामियों के बहाने नाम काटे गए। वहीं कई भारतवंशियों को नागरिकता जांच के नोटिस थमाए गए हैं। लोग कानूनी पचड़ों और नागरिकता पर आंच आने के डर से जवाब देने से बच रहे हैं, जिसका नतीजा यह हो रहा है कि उनके नाम सूची से सीधे हटाए जा रहे हैं।

नाम कटने को अदालत में चुनौती दी जा सकती है, लेकिन लंबी अदालती प्रक्रिया के कारण चुनाव तक राहत मिलना मुश्किल है। अगर ट्रंप इस मिडटर्म में संसद का बहुमत गंवाते हैं, तो राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी वे टैरिफ और व्यापारिक नीतियों पर मनमाने फैसले नहीं ले पाएंगे।