‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया से निकला नया राजनीतिक व्यंग्य, योगेंद्र यादव बोले- मजाक से शुरू हुआ लेकिन संदेश गंभीर

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया से निकला नया राजनीतिक व्यंग्य, योगेंद्र यादव बोले- मजाक से शुरू हुआ लेकिन संदेश गंभीर

भारत की राजनीति और सोशल मीडिया में इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” नाम तेजी से चर्चा में है। यह कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक ऑनलाइन व्यंग्यात्मक अभियान है, जिसकी शुरुआत हाल ही में हुई न्यायिक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के रूप में हुई।

पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब Justice Surya Kant की एक अदालत टिप्पणी चर्चा में आ गई। सुनवाई के दौरान कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं, पत्रकारिता और एक्टिविज्म से जुड़े कुछ लोगों को लेकर “कॉकरोच” और “परजीवी” जैसे शब्दों का उल्लेख होने का दावा किया गया। बाद में न्यायमूर्ति ने स्पष्ट किया कि उनका इशारा पूरे युवा वर्ग की ओर नहीं बल्कि “फर्जी और बेहूदा डिग्री” रखने वाले कुछ लोगों की तरफ था। हालांकि तब तक सोशल मीडिया पर यह मुद्दा वायरल हो चुका था। इसके बाद इंटरनेट पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से मीम्स, पोस्ट और व्यंग्यात्मक अभियान शुरू हो गया।

राजनीतिक विश्लेषक Yogendra Yadav ने इस पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “कॉकरोच जनता पार्टी भले मीम के तौर पर पैदा हुई हो, लेकिन यह व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर युवाओं की नाराजगी का गंभीर संकेत भी हो सकती है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे व्यंग्यात्मक पोस्टों में “सीजेपी” की सदस्यता के लिए बेरोजगार होना, हमेशा ऑनलाइन रहना और “प्रोफेशनल तरीके से भड़ास निकालने की क्षमता” जैसी बातें मजाकिया अंदाज में लिखी जा रही हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह ट्रेंड केवल हास्य नहीं बल्कि युवाओं की बेरोजगारी, व्यवस्था से असंतोष और डिजिटल राजनीति के नए रूप को भी दर्शाता है।