महामुकाबले में अर्जेंटीना का पलटवार: 85 मिनट तक पिछड़ने के बाद अंग्रेजों को चटाई धूल, 7वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप के रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अपनी बादशाहत कायम रखी है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अर्जेंटीना 85 मिनट तक पीछे चल रही थी, लेकिन आखिरी 7 मिनट में ऐसा चमत्कार हुआ जिसने अंग्रेजों को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वर्ल्ड नंबर-2 अर्जेंटीना अब 36 साल बाद लगातार दूसरा फाइनल खेलेगी।
मेसी का मैजिक और आखिरी 7 मिनट का खेल
मैच के 85वें मिनट तक इंग्लैंड 1-0 की बढ़त बनाए हुए था। लेकिन तभी 85वें मिनट में अर्जेंटीना के फर्नांडेज ने शानदार गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में मार्टिनेज ने दूसरा गोल कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। इस जीत के हीरो लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने अपने पहले इंग्लैंड मुकाबले में दोनों गोल असिस्ट किए।
सेमीफाइनल में अजेय है अर्जेंटीना
फुटबॉल इतिहास की सबसे सफल टीम (23 ट्रॉफी) अर्जेंटीना का वर्ल्ड कप में कभी सेमीफाइनल न हारने का रिकॉर्ड इस बार भी बरकरार रहा। 24 साल बाद वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से आमना-सामना हुआ, और अर्जेंटीना ने अपनी छठी भिड़ंत में तीसरी बार अंग्रेजों को शिकस्त दी है।
19 जुलाई को स्पेन से होगा खिताबी मुकाबला
अब 19 जुलाई को वर्ल्ड कप के महामुकाबले (फाइनल) में 3 बार की चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी।