झारखंड पेपर लीक : कोचिंग सेंटर निकले सेटिंग सेंटर

झारखंड पेपर लीक : कोचिंग सेंटर निकले सेटिंग सेंटर

JPSC 14वीं PT परीक्षा धांधली: कोचिंग सेंटर निकले सेटिंग के अड्डे, खाली छोड़ी गई थीं OMR शीट्स

​JPSC 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) में धांधली की जांच कर रही CID ने परीक्षा माफिया और कोचिंग संस्थानों के गठजोड़ का बड़ा भंडाफोड़ किया है। रविवार को रांची के लालपुर स्थित 'शिवांगन की पाठशाला' और हजारीबाग के 'मेधा कोचिंग' में छापेमारी की गई। यहां से अभ्यर्थियों के साथ सेटिंग और लाखों के लेनदेन के पक्के डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

​कैसे रची गई साजिश?

​खाली OMR का खेल: सेटिंग वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अपनी OMR शीट जानबूझकर खाली छोड़ दी थीं।

​एक्सपर्ट्स से कराए हल: परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र कोचिंग सेंटर्स को भेजे गए। वहां एक्सपर्ट्स ने उन्हें सॉल्व किया और फिर सिंडिकेट व परीक्षा एजेंसी की मदद से उन खाली OMR शीट्स को भरा गया।

​अब तक 22 गिरफ्तार: इस मामले में अब तक 22 लोग जेल जा चुके हैं, जबकि कोचिंग से जुड़े 7 दलाल और आरोपी अभी भी फरार हैं।

​JSSC CGL में भी कस रहा शिकंजा:

वहीं दूसरी ओर, JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी में गिरफ्तार मास्टरमाइंड अभय तिवारी (परीक्षा एजेंसी TDPL का पूर्व मार्केटिंग मैनेजर), उसकी पत्नी सुषमा और भाई अक्षय से CID की मैराथन पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि आयोग और बिचौलियों के बीच वो कौन से 'बड़े चेहरे' हैं, जिन्होंने इस महाघोटाले को अंजाम दिया।