छठ पूजा का चमत्कार! 96 घंटे में बदल जाता है समाज, 40% गिरा स्क्रीन टाइम और 1200 करोड़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बूम

छठ पूजा का चमत्कार! 96 घंटे में बदल जाता है समाज, 40% गिरा स्क्रीन टाइम और 1200 करोड़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बूम

छठ पूजा का चमत्कार! 96 घंटे में बदल जाता है समाज, 40% गिरा स्क्रीन टाइम और 1200 करोड़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बूम

पटना: आज के डिजिटल युग में जहां एक डाइनिंग टेबल पर बैठे चार लोग भी अपने-अपने मोबाइल में खोए रहते हैं, वहीं छठ महापर्व किसी बड़े सामाजिक चमत्कार से कम नहीं है। 96 घंटे तक चलने वाले इस पर्व में पूरा भारतीय समाज एक 'नेचुरल डिटॉक्स' से गुजरता है। 'द जागरण न्यूज़' की खास रिपोर्ट के अनुसार, इन चार दिनों में लोगों का मोबाइल स्क्रीन टाइम 35 से 40% तक गिर जाता है। लोग 'अशुद्ध' हाथों से मोबाइल छूने से बचते हैं और 8-10 घंटे परिवार के साथ बिना फोन के बिताते हैं।

1200 करोड़ का ग्रामीण अर्थशास्त्र: यह पर्व सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि 1200 करोड़ रुपये का एक विशाल अर्थशास्त्र भी है। बिना किसी पुरोहित या मंत्र के संपन्न होने वाला यह पर्व सामाजिक ऊंच-नीच और भेदभाव पर सीधा प्रहार करता है। बांस का सूप बनाने वाले भंगी से लेकर मिट्टी का चूल्हा बनाने वाले कुम्हार तक, अंतिम पायदान के कामगार इस पर्व के केंद्र में होते हैं। यह 1200 करोड़ रुपये की नकदी सीधे ग्रामीण कारीगरों और सीमांत किसानों के हाथों में पहुंचाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा रिवर्स माइग्रेशन: छठ के सूप में चढ़ने वाली 25 से 30 प्रकार की प्राकृतिक सामग्री (जैसे सुथनी, शकरकंद, डाभ नींबू) हमारी पारंपरिक जैव विविधता का सुरक्षा चक्र है। साथ ही, यह दुनिया का सबसे बड़ा 'रिवर्स माइग्रेशन' है, जहां स्पेशल ट्रेनों के जरिए 50 लाख से अधिक लोग सिर्फ अपनी मिट्टी की महक खींचकर पैतृक गांवों में लौट आते हैं।