नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की तिहाड़ जेल से रिहाई को लेकर आज 12 फरवरी को अदालत में सुनवाई होनी है। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो गया है, जिसमें वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है। क्लिप में राजपाल यादव मुस्कुराते हुए महाराज के पास पहुंचते हैं। प्रेमानंद महाराज उनसे पूछते हैं, “ठीक हो?” इस पर अभिनेता जवाब देते हैं, “आज ठीक हैं।” इसके बाद महाराज हंसते हुए कहते हैं कि राजपाल देशवासियों को हंसाते और मनोरंजन करते रहते हैं, जो सराहनीय है।
जीवन और आस्था पर दी थी सीख
मुलाकात के दौरान राजपाल यादव ने अपने गुरु स्वर्गीय पंडित देव प्रभाकर शास्त्री का उल्लेख किया और आध्यात्मिक अनुभव साझा किए। वहीं प्रेमानंद महाराज ने जीवन की अनिश्चितताओं, आर्थिक परेशानियों और कठिन समय में ईश्वर स्मरण की महत्ता पर बात की। उन्होंने कहा कि अच्छे समय में लोग साथ होते हैं, लेकिन कठिन दौर में धैर्य और आस्था ही संबल देती है।
वीडियो में राजपाल यादव भावुक नजर आते हैं और कहते हैं कि उन्हें ईश्वर पर पूर्ण विश्वास है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
जैसे ही यह वीडियो दोबारा सामने आया, सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे मौजूदा कानूनी परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि महाराज ने उस समय कठिन परिस्थितियों का संकेत दिया था, हालांकि यह यूजर्स की व्यक्तिगत व्याख्या है।
फिलहाल, सभी की नजरें आज होने वाली जमानत सुनवाई पर टिकी हैं। अदालत के फैसले के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो