ब्रह्मांड की उत्पत्ति, प्रलय और पुनर्जन्म के ऐसे रहस्य जो आपके होश उड़ा देंगे

ब्रह्मांड की उत्पत्ति, प्रलय और पुनर्जन्म के ऐसे रहस्य जो आपके होश उड़ा देंगे

श्रीयोगवाशिष्ठ महारामायण का रहस्य: 12 बार रामायण और 16 बार हुआ कृष्णावतार! कई प्रलय देख चुके काक भुशुण्डि

ब्रह्मांड की उत्पत्ति, प्रलय और पुनर्जन्म के ऐसे रहस्य जो आपके होश उड़ा देंगे! 'महारामायण' (योगवाशिष्ठ) में महर्षि वशिष्ठ और काक भुशुण्डि के बीच हुए अद्भुत संवाद ने कई अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठाया है। वर्तमान में 24 हजार श्लोकों वाले इस ग्रंथ में सुमेरु पर्वत पर निवास करने वाले चिरंजीवी काक भुशुण्डि ने महर्षि वशिष्ठ को चौंकाने वाली जानकारी दी।

12 बार बनी रामायण, 8 बार जन्म ले चुके वशिष्ठ कई प्रलय देख चुके काक भुशुण्डि ने बताया कि वे अब तक वशिष्ठ जी के 8 जन्म देख चुके हैं। सबसे बड़ा रहस्य यह है कि महर्षि वाल्मीकि ने 12 बार रामायण रची है, जबकि महर्षि व्यास ने 2 बार महाभारत की रचना की है। काक भुशुण्डि ने भगवान विष्णु के 12 राम अवतार और 16 बार कृष्णावतार भी अपनी आंखों से देखे हैं।

मृत्यु को कैसे जीता? जब महर्षि वशिष्ठ ने मृत्यु को जीतने का रहस्य पूछा, तो काक भुशुण्डि ने बताया कि मृत्यु उन पर वार नहीं कर सकती जिनके हृदय में अहंकार, काम, क्रोध और सांसारिक वासना नहीं होती। पुरानी सृष्टि नष्ट होने पर वे अपने शरीर को अचल ब्रह्मसत्ता में स्थिर कर लेते हैं। एक अन्य प्रसंग में वशिष्ठ जी ने श्रीराम को उपदेश दिया कि मोक्ष प्राप्ति के लिए शम, संतोष, विचार और सत्संग रूपी चार द्वारपालों को वश में करना अत्यंत आवश्यक है। इस पूरी सृष्टि और माया की रचना ब्रह्मा जी के 'संकल्प' से हुई है।