अमेरिका दे रहा भारत को सीधी चेतावनी !!

अमेरिका दे रहा भारत को सीधी चेतावनी !!

अमेरिका की सीधी चेतावनी: भारत-ईरान में ट्रेड डील हुई तो कड़े प्रतिबंधों को रहें तैयार, इधर भारत ने टैरिफ पर सुनाया दो टूक फैसला

बिश्केक में आयोजित एससीओ (SCO) सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत से अमेरिका में बेचैनी साफ नजर आ रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भारत और ईरान के बीच कोई व्यापारिक समझौता होता है, तो उन्हें और कड़े अमेरिकी प्रतिबंधों (ग्राहम बिल के तहत 100% टैरिफ) का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ईरान अपनी कमाई का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने में करता है।

गौरतलब है कि 2018 तक भारत ईरान से रोजाना 4.6 लाख बैरल क्रूड ऑयल रुपए में खरीदता था। बाद में अमेरिकी प्रतिबंधों और डॉलर क्लीयरिंग के दबाव के चलते यह व्यापार रुक गया। पिछले साल दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार घटकर 6,161 करोड़ रुपये रह गया था, जबकि हाल ही में दुबई रूट से होने वाला व्यापार भी बंद करा दिया गया।

भारत का दो टूक जवाब: अमेरिकी दबाव के बीच केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने हितों से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पहले टैरिफ दरों की आधिकारिक घोषणा करनी होगी। प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम और बेहतर टैरिफ मिलने पर ही ट्रेड डील फाइनल की जाएगी।