अमेरिका में H-1B वीजा धारकों पर संकट: नौकरी छूटने के बाद 10 हजार भारतीय लौटे वतन

अमेरिका में H-1B वीजा धारकों पर संकट: नौकरी छूटने के बाद 10 हजार भारतीय लौटे वतन

अमेरिका में H-1B वीजा धारकों पर संकट: नौकरी छूटने के बाद 10 हजार भारतीय लौटे वतन, पिछले साल से दोगुना आंकड़ा

अमेरिका में भारतीय प्रोफेशनल्स की लाइफलाइन माने जाने वाले एच-1बी (H-1B) वीजा पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में छंटनी के चलते करीब 10,000 भारतीय प्रोफेशनल्स को वतन लौटना पड़ा है। यह संख्या पिछले पूरे साल (करीब 5,100) की तुलना में दोगुनी है।

नियमों के तहत नौकरी छूटने पर 60 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलता है, जिसमें नया एम्प्लॉयर खोजना अनिवार्य होता है। इस अवधि में नई जॉब न मिलने पर डिपोर्टेशन और अमेरिका में री-एंट्री बैन जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई का खतरा रहता है।

ट्रम्प का सख्त रुख, 60 दिन की छूट खत्म करने की तैयारी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एच-1बी नियमों को और सख्त करने पर अड़े हैं। व्हाइट हाउस रिव्यू कमेटी ने नौकरी ढूंढने की 60 दिनों की मोहलत खत्म करने वाले बिल को मंजूरी दे दी है। अब इसे अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया जाएगा। यदि यह बिल पास होता है, तो जॉब छूटते ही वीजा धारकों को तुरंत अमेरिका छोड़ना होगा। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इस प्रावधान को आगे अदालत में भी चुनौती दी जा सकती है।