ओपन हार्ट सर्जरी में दिल चालू रखेगी देश की पहली स्वदेशी मशीन, कीमत 70% तक कम

ओपन हार्ट सर्जरी में दिल चालू रखेगी देश की पहली स्वदेशी मशीन, कीमत 70% तक कम

मेडिकल सेक्टर में भारत का महा-धमाका! ओपन हार्ट सर्जरी में दिल चालू रखेगी देश की पहली स्वदेशी मशीन, कीमत 70% तक कम

बेंगलुरु (द जागरण न्यूज): भारत ने हेल्थ और मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक ऐसा ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है, जिससे गंभीर मरीजों का इलाज अब पहले से कहीं ज्यादा सस्ता होने की उम्मीद जगी है। बेंगलुरु में आयोजित टेक समिट में देश की पहली स्वदेशी हार्ट-लंग मशीन सामने आई है, जिसे आईआईटी मद्रास से जुड़े चेन्नई के मेडिकल टेक स्टार्टअप 'फ्लॉइड' ने तैयार किया है।

विदेशी मशीनों से 70% तक सस्ती, जल्द होगी लॉन्च कंपनी के अनुसार, इस स्वदेशी हार्ट-लंग मशीन की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इसे 2 से 3 महीनों के भीतर बाजार में उतारने की योजना है। अभी भारत में इस्तेमाल होने वाली हार्ट-लंग मशीनें विदेश से आती हैं, जिनकी कीमत करीब 2 से 3 करोड़ रुपये है। कंपनी का दावा है कि स्वदेशी मशीन की कीमत विदेशी मशीनों के मुकाबले 50 से 70 फीसदी तक कम हो सकती है।

कैसे काम करती है हार्ट-लंग मशीन? हार्ट-लंग मशीन का इस्तेमाल खासकर ओपन हार्ट सर्जरी में किया जाता है। ऑपरेशन के दौरान जब डॉक्टर कुछ समय के लिए दिल को रोकते हैं, तब यह मशीन दिल और फेफड़ों का काम संभालती है। यह खून में ऑक्सीजन मिलाकर उसे वापस शरीर में भेजती है, जिससे ब्लड फ्लो बना रहता है और सर्जरी संभव हो पाती है।

खून की एक बूंद से कैंसर जांच और ब्रेन ट्रैकिंग हेडबैंड भी समिट में दो और क्रांतिकारी उपकरण चर्चा में रहे। खून की एक बूंद से लिवर, फेफड़े और पेट/कोलन कैंसर के शुरुआती संकेत पहचानने वाली मशीन बन रही है, जिसे 6 महीने में 1,000 मरीजों पर ट्रायल पूरा कर लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 15 हजार रुपये होगी। इसके अलावा स्मार्टवॉच की तरह दिमाग की गतिविधियां, एकाग्रता, थकान, नींद और तनाव ट्रैक करने वाला हेडबैंड भी पेश किया गया है। सैमसंग स्मार्टवॉच से जुड़ने वाले इस 2 लाख रुपये के हेडबैंड का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी और डीआरडीओ में हो रहा है।