महाशक्तियों का महामिलन: शेनझेन में ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक, क्या रुक जाएगा ईरान युद्ध?
वॉशिंगटन: दुनिया के इतिहास में पहली बार एक ऐसा 'महामिलन' होने जा रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की नज़रें टिक गई हैं। चीन के शेनझेन में 19 तारीख को होने वाले एपेक (APEC) सम्मेलन से इतर दुनिया के तीन सबसे ताकतवर नेता— अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ मंच साझा करेंगे। 'द जागरण न्यूज़' की रिपोर्ट के अनुसार, इस पहली ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक का मुख्य एजेंडा ईरान जंग को रोकना और दुनिया को 'एटमी रेस' के खतरे से बचाना है।
परमाणु युद्ध का खौफ और ईरान संकट: व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिका-रूस के बीच 'न्यू स्टार्ट' परमाणु संधि फरवरी में खत्म होने के बाद एटमी रेस बढ़ने का डर पैदा हो गया है, इसलिए यह मुद्दा टॉप एजेंडे में है। आपको बता दें कि दुनिया के 91% परमाणु हथियार इन्हीं तीन महाशक्तियों (अमेरिका, रूस और चीन) के पास हैं। चीन ने भी महज 3 साल में तेजी से अपने एटमी हथियारों की संख्या बढ़ाकर 620 कर ली है। दूसरी तरफ, मिडटर्म चुनावों में हार और घरेलू दबाव के चलते ट्रम्प हर हाल में ईरान युद्ध जल्द खत्म करना चाहते हैं।
बेकाबू AI और टैरिफ पर चर्चा: इस महामिलन में ट्रम्प और जिनपिंग के बीच अलग से द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। इसमें 5.65 लाख करोड़ रुपये के सामान पर टैरिफ रियायतों के प्रस्ताव और ट्रेड डील पर चर्चा संभव है। इसके अलावा, निर्देशों से बाहर जाकर नुकसान पहुंचाने वाले 'बेकाबू एआई बॉट्स' के खतरे से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच हॉटलाइन बनाने की रूपरेखा भी तय होगी।