BOB में 1100 पदों पर निकली भर्ती, 64 हजार तक बेसिक पे, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

BOB में 1100 पदों पर निकली भर्ती, 64 हजार तक बेसिक पे, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर बंपर भर्ती, 64,000 से अधिक बेसिक पे; 24 सितंबर तक करें आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1100 नियमित पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

पद और सैलरी का ब्योरा

  • वेल्थ एग्जीक्यूटिव (1000 पद): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ निर्धारित सर्टिफिकेशन (जैसे IC 38, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर, आदि) या फाइनेंस/मार्केटिंग/बैंकिंग में 2 साल का फुल-टाइम MBA/PG डिग्री। साथ ही वेल्थ प्रोडक्ट्स बिक्री में न्यूनतम 2 साल का अनुभव जरूरी है। शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये तय की गई है।

  • क्रेडिट एनालिस्ट (100 पद): ग्रेजुएशन के साथ CA की डिग्री और न्यूनतम 1 साल का बैंकिंग अनुभव अनिवार्य है। इसका बेसिक पे 64,820 रुपये से शुरू होगा।

आयु सीमा और जरूरी शर्तें अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। साथ ही 3 साल का सर्विस बॉन्ड रहेगा; अवधि से पहले छोड़ने पर वेल्थ एग्जीक्यूटिव को 2 लाख और क्रेडिट एनालिस्ट को 3 लाख रुपये तक का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा (120 सवाल, 120 अंक, 120 मिनट), साइकोमेट्रिक टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू में क्वालिफाइंग अंक सामान्य/EWS के लिए 60% और आरक्षित वर्गों के लिए 55% निर्धारित हैं।

.....................PLEASE ALL INFORMATIONS FROM OFFICIAL WEBSITE ALSO...........