यूसीसी 2029 : मौलाना अरशद मदनी बोले- शरीयत से समझौता नहीं
नई दिल्ली/पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राजग शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की घोषणा के बाद राजनीतिक और धार्मिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय अपने धर्म और शरीयत से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि देश संविधान के मौलिक अधिकारों (अनुच्छेद 25 व 26) से चलेगा या किसी दल के राजनीतिक एजेंडे से।
दूसरी ओर, राजद नेता भाई वीरेंद्र ने यूसीसी को महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश बताया। उन्होंने बिहार में इसके विरोध की बात करते हुए वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार से राजग का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का आग्रह किया।