झारखंड के चतरा जिले (हंटरगंज) से धर्म परिवर्तन का एक गंभीर मामला सामने आया है। डुमरीकला गांव के सोवादाग टोला में सोमवार को पैसों का प्रलोभन देकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक धार्मिक ग्रंथ बरामद किया। पुलिस ने शुरुआत में 6 लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
ग्रामीणों ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया है कि 24 अगस्त को बेला गांव की सुग्गी देवी और डुमरीकला की गुड़िया देवी के नेतृत्व में 20-25 बाहरी लोग निर्मल साव के घर जमा हुए थे। आरोप है कि ये लोग गांव के गरीब और मजदूर वर्ग को बहला-फुसलाकर और पैसों का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
सालों से चल रहा है यह खेल:
ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में यह गतिविधियां कई सालों से जारी हैं।
पहले बाहरी लोग यह काम करते थे, लेकिन बजरंग दल और स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के बाद उनकी आवाजाही पर रोक लग गई थी।
अब इस काम के लिए स्थानीय युवाओं और परिवारों को ही मोहरा बनाया गया है।
ये लोकल लोग गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों से संपर्क करते हैं और उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित करते हैं।