SSC JE भर्ती 2026: 1,748 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, टेलीकॉम इंजीनियर और मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक के पद भी शामिल

SSC JE भर्ती 2026: 1,748 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, टेलीकॉम इंजीनियर और मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक के पद भी शामिल

SSC JE भर्ती 2026: 1,748 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, टेलीकॉम इंजीनियर और मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक के पद भी शामिल

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 1,748 पदों पर बहाली की जाएगी, जो पिछले साल के 1,731 पदों से 17 अधिक है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 22 सितंबर तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ग्रुप-बी (लेवल-6) के तहत होगी, जिसका वेतनमान ₹35,400 से ₹1,12,400 के बीच रहेगा।

इस बार भर्ती में बड़ा बदलाव करते हुए टेलीकॉम इंजीनियर और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में साइंटिफिक असिस्टेंट के पद भी जोड़े गए हैं। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी और फिजिक्स बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए भी केंद्र सरकार में नौकरी पाने का मौका खुला है। सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल के पद बीआरओ (BRO), सीपीडब्ल्यूडी (CPWD), एमईएस (MES), केंद्रीय जल आयोग और रक्षा मंत्रालय जैसे प्रमुख विभागों में भरे जाएंगे। ध्यान रहे, बीआरओ के पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे और उनके लिए शारीरिक दक्षता व मेडिकल मानक अनिवार्य रहेंगे।

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया चयन कंप्यूटर आधारित दो परीक्षाओं (CBT) के माध्यम से होगा:

  • पेपर-1 (अक्टूबर-नवंबर में संभावित): कुल 200 अंकों का 2 घंटे का पेपर होगा, जिसमें रीजनिंग के 50, सामान्य जागरूकता के 50 और संबंधित इंजीनियरिंग विषय के 100 प्रश्न होंगे। इसमें 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग रहेगी। यह पेपर केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।

  • पेपर-2 (दिसंबर में संभावित): मुख्य चयन पेपर-2 के आधार पर ही होगा। इसमें संबंधित तकनीकी विषय के 100 सवाल (300 अंक) होंगे और गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 से 32 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित है, वहीं महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूर्णतः निशुल्क है।