अरब सागर में आफत: 2 मालवाहक जहाज हाईजैक

अरब सागर में आफत: 2 मालवाहक जहाज हाईजैक

अरब सागर में आफत: 22 भारतीय नाविकों वाले दो मालवाहक जहाज हाईजैक

​होर्मुज के बाद अब अरब सागर में भी कमर्शियल जहाजों पर खतरा बढ़ गया है। यमन और सोमालिया तट के पास दो मालवाहक जहाजों को हाईजैक किए जाने की खबर है, जिनमें कुल 22 भारतीय नाविक सवार हैं। इन घटनाओं के पीछे ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों और समुद्री लुटेरों (pirates) का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

​हाईजैक हुए जहाजों की डिटेल्स:

​एमटी शिबू (MT Shibu): इरिट्रिया के झंडे वाले इस जहाज को गुरुवार को अदन की खाड़ी (यमन तट) के पास अगवा किया गया। इसमें 20 क्रू मेंबर हैं, जिनमें 16 भारतीय हैं।

​एमवी लुतुफ (MV Lutf): कैमरून के झंडे वाले इस दूसरे जहाज को सोमालिया के पंटलैंड तट के पास हाईजैक किया गया। इसके 10 क्रू सदस्यों में 6 भारतीय शामिल हैं।

​नाविक सुरक्षित, सरकार अलर्ट पर:

राहत की बात यह है कि सूत्रों के अनुसार दोनों जहाजों पर सवार सभी नाविक फिलहाल सुरक्षित हैं। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने भी इस बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए कहा है कि ईरान युद्ध के कारण अब यह खतरा होर्मुज स्ट्रेट से अरब सागर तक पहुंच गया है।