बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी, राज्यसभा याचिका समिति के बने चेयरमैन

बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी, राज्यसभा याचिका समिति के बने चेयरमैन

हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद Raghav Chadha को संसद में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति (Petitions Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सभापति C. P. Radhakrishnan ने 20 मई से प्रभावी समिति का पुनर्गठन किया है।

समिति में राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रंगव्रा नारजारी और संदोश कुमार पी को भी सदस्य बनाया गया है।इसी के साथ एक अन्य अधिसूचना में राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि Dr. Menaka Guruswamy को कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 पर गठित संयुक्त समिति में सदस्य नामित किया गया है।

गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने राज्यसभा के छह अन्य सांसदों के साथ 27 अप्रैल को आधिकारिक रूप से Bharatiya Janata Party की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या घटकर तीन रह गई है।

बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी शामिल हैं। इस घटनाक्रम के बाद Aam Aadmi Party ने राज्यसभा सभापति से इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग भी की थी।

इस बीच राघव चड्ढा ने Delhi High Court में याचिका दाखिल कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित फर्जी और एआई-जनरेटेड डीपफेक कंटेंट को हटाने की मांग की है। याचिका में दावा किया गया है कि इस तरह की सामग्री उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है