महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक महिला ने अपने पति और उसके परिवार पर पहचान छिपाकर शादी करने तथा धार्मिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी इमरान शेख और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने वर्ष 2019 में खुद को “विजय” नाम से परिचित कराया था, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। बाद में उसे बिहार स्थित अपने पैतृक गांव ले जाया गया, जहां उसकी असली पहचान सामने आई और मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह कराया गया।
शिकायत में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद उस पर बुर्का और हिजाब पहनने, इस्लामिक परंपराओं का पालन करने तथा हिंदू देवी-देवताओं की पूजा न करने का दबाव बनाया गया। महिला ने यह भी कहा कि उस पर गोमांस खाने के लिए मजबूर करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें करने के आरोप हैं।
पीड़िता के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना बढ़ गई। मामले की जांच सेंट्रल पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा की जा रही है।