अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने की तैयारी में गूगल, 1 अक्टूबर को लॉन्च होगा 'प्रोजेक्ट सनकैचर'

अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने की तैयारी में गूगल, 1 अक्टूबर को लॉन्च होगा 'प्रोजेक्ट सनकैचर'

अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने की तैयारी में गूगल, 1 अक्टूबर को लॉन्च होगा 'प्रोजेक्ट सनकैचर'

सैन फ्रांसिस्को: दिग्गज टेक कंपनी गूगल अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में नया इतिहास रचने जा रही है। कंपनी धरती की सीमाओं से आगे निकलकर अब अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।

इस महत्वाकांक्षी मिशन को 'प्रोजेक्ट सनकैचर' नाम दिया गया है। इसके तहत 1 अक्टूबर को एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए एक फ्रिज के आकार का सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस सैटेलाइट में चार अत्याधुनिक एआई चिप्स (AI Chips) लगाई गई हैं।

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य यह जांचना है कि क्या अंतरिक्ष की कक्षा में रहकर भी गूगल का एआई मॉडल 'जेमिनी' यूजर्स के सवालों के सटीक जवाब दे सकता है। यह सैटेलाइट पूरे एक साल तक अंतरिक्ष में रहकर विभिन्न परीक्षण करेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने का सबसे बड़ा फायदा सौर ऊर्जा है, क्योंकि वहां धरती की तुलना में लगभग आठ गुना अधिक सोलर एनर्जी उपलब्ध होती है। गूगल का लक्ष्य भविष्य में 80 से अधिक सैटेलाइट्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, जिससे आने वाले समय में स्पेस-बेस्ड क्लाउड कंप्यूटिंग को नई दिशा मिल सके।