पीओके में आर-पार का महासंग्राम: एलओसी पर उमड़ा 25 हजार लोगों का हुजूम, गूंजे नारे- ‘तारबंदी हटाओ, हमें भारत जाने दो’

पीओके में आर-पार का महासंग्राम: एलओसी पर उमड़ा 25 हजार लोगों का हुजूम, गूंजे नारे- ‘तारबंदी हटाओ, हमें भारत जाने दो’

पीओके में आर-पार का महासंग्राम: एलओसी पर उमड़ा 25 हजार लोगों का हुजूम, गूंजे नारे- ‘तारबंदी हटाओ, हमें भारत जाने दो’

मंधोल (पीओके): पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बगावत की आग अब बेकाबू हो चुकी है। पिछले 115 दिनों से जारी आजादी आंदोलन के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) से महज 7 किलोमीटर दूर मंधोल में 25 हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों ने डेरा डाल दिया है। सीमा पर एकत्र हुए आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तानी सेना और शाहबाज शरीफ हुकूमत के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान करते हुए साफ कह दिया है कि सरहद की तारबंदी हटाई जाए और उन्हें भारत जाने का रास्ता दिया जाए।

जॉइंट अवामी लीग (JAL) के नेतृत्व में चल रहे इस व्यापक प्रदर्शन में पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। जेएएल नेता सरदार अमान खान की अगुवाई में रैली में ‘पाक आर्मी एलओसी से हटे’ के नारे गूंजे। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी है कि भारत की ओर जाने वाले पुंछ और मेंढर के पारंपरिक रास्ते तुरंत खोले जाएं।

आंदोलन को कुचलने के लिए पाकिस्तानी हुकूमत ने इलाके की जरूरी राशन और खाद्यान्न आपूर्ति काट दी है, जिसके चलते लोग दाने-दाने और आटे के लिए मोहताज हो गए हैं। बावजूद इसके, मुजफ्फराबाद समेत अन्य हिस्सों से हजारों लोग रोजाना एलओसी की ओर कूच कर रहे हैं।

जून से भड़की इस बगावत में अब तक पाक सुरक्षा बलों के दमन से 100 से अधिक निर्दोष नागरिकों की जान जा चुकी है और 1500 से ज्यादा लोगों को सलाखों के पीछे डाला गया है। इस बीच, आंदोलन की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दी है, जहां न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर वैश्विक बिरादरी से हस्तक्षेप की मांग की गई है।