बिहार में 'गृह प्रवेश': 2.35 लाख गरीब परिवारों को मिली पक्के घर की चाबी

बिहार में 'गृह प्रवेश': 2.35 लाख गरीब परिवारों को मिली पक्के घर की चाबी

पटना (The Jagran News): बिहार में गरीबों को पक्का मकान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार को आयोजित एक खास 'गृह प्रवेश' समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2.35 लाख गरीब परिवारों को उनके पक्के घर की चाबी सौंपी।

​क्या है सरकार का लक्ष्य?

​यह पूरी पहल प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत की जा रही है।

​सरकार का टारगेट है कि इसी साल 11 लाख 18 हजार 937 और गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए जाएं।

​इन नए घरों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार बिहार को 13,427 करोड़ रुपये की बड़ी मदद देगी।

​जीविका दीदियों के लिए खास पहल:

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1 करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों का भी खास जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इनमें से 30 लाख से ज्यादा महिलाएं अब 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से यह आग्रह किया है कि नालंदा, बक्सर, भागलपुर और मोतिहारी जैसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर जीविका दीदियों के उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष हाट (बाजार) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें और सशक्त बनाया जा सके।