08 अप्रैल 2026 का पंचांग: जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

08 अप्रैल 2026 का पंचांग: जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐
दिनांक - 08 अप्रैल 2026
दिन - बुधवार
विक्रम संवत् - 2083
अयन - उत्तरायण
ऋतु - वसंत
मास - वैशाख
पक्ष - कृष्ण
तिथि - षष्ठी शाम 07:01 तक, तत्पश्चात् सप्तमी
नक्षत्र - मूल पूर्ण रात्रि तक
योग - वरीयान शाम 05:11 तक, तत्पश्चात् परिघ
राहुकाल - दोपहर 12:29 से दोपहर 02:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
सूर्योदय - 06:13
सूर्यास्त - 06:45 (उज्जैन मानक समयानुसार)
दिशा शूल - उत्तर दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:41 से 05:27 तक
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:06 से 12:51 तक
व्रत पर्व विवरण - पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस
विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)
नींबू रस से स्वास्थ्य लाभ
शरीर में अम्लता के कारण उत्पन्न विष को नींबू में स्थित पोटेशियम अम्ल नष्ट करने में सहायक होता है।
नींबू में विटामिन C होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और स्कर्वी रोग में लाभकारी है। यह हृदय को भी स्वस्थ रखने में सहायक है।
अनियमित आहार-विहार के कारण बनने वाले यूरिक एसिड को कम करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस लेना लाभदायक है।
कब्ज, पेशाब में जलन, मंदाग्नि, रक्त विकार, यकृत शुद्धि, अजीर्ण, संग्रहणी आदि में लाभकारी है।
गर्म पानी में नींबू रस और शहद मिलाकर लेने से सर्दी और इन्फ्लूएंजा में राहत मिलती है।
सावधानी - कफ, खांसी, दमा, सिरदर्द और शरीर दर्द के स्थायी रोगियों को नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए।
लोक कल्याण सेतु, मार्च-अप्रैल 2001